👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल मिलाकर 27,258 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. इनमें से हाई स्कूल के 14,208 जबकि इंटरमीडिएट के 13,050 अभ्यार्थी शामिल हैं. यूपी बोर्ड ने जनपद हापुड़ में परीक्षाओं के लिए 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे जिसके बाद समितियों से केंद्र से संबंधित आपत्तियां मांगी और आपत्तियों को लेकर हुई बैठक के बाद बोर्ड ने दो परीक्षा केंद्र को हटा दिया जबकि दो अन्य कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जनपद हापुड़ में 44 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























