👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। जनपद हापुड़ के 43 परीक्षा केंद्रों पर सुबह के समय दसवीं तथा शाम के समय 12वीं कक्षा के छात्रों ने परीक्षा दी। हाई स्कूल के 15,889 तथा 12वीं कक्षा के 13,998 छात्र पंजीकृत हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई और कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों के फ्लाइंग स्क्वाड तथा अधिकारियों ने समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।





























