हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उन्नाव पुलिस ने शनिवार को जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में दबिश देकर किशोरी को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को अज्ञात युवक सिंभावली ले आया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और किशोरी को अपने साथ उन्नाव ले गई है।
उन्नाव के थाना बारा सगवर की पुलिस दरोगा अरविंद रघुवंशी के नेतृत्व में शनिवार की सुबह जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पहुंची जहां पुलिस ने आमद कराई और उसके बाद गांव वीरसिंहपुर में दबिश दी जहां स्थित एक मकान से पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया। उन्नाव में नौ जुलाई को दर्ज एक मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया जिसे वह अपने साथ उन्नाव ले गई।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























