👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई के जंगलों में जंगली जानवरों द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत करने का मामला सामने आया है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। शव को देखकर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह शव यहां कैसे आया इसकी भी जानकारी जुटाने में पुलिस जुट गई है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























