हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित एक होटल के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गए हैं।
बताते चलें कि गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर होटल के पास सड़क किनारे एक युवक के शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*





























