👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बता दें कि शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है जो सड़ गया और बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509































