हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिवओम मिश्रा जी ने गंगा यमुना सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 दिव्य धाम श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महानुभावों को श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का अमृततुल्य मुख्य महाभोग प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी दी है। रविवार को पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने पिलखुवा गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ. जनरल वीके सिंह को महाभोग प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने खुद को सौभाग्यशाली माना।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का महाभोग प्रसाद पाकर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिव ओम मिश्रा जी का आभार जताया। आपको बता दें कि प्रसाद में स्मृति चिन्ह, ताम्र पत्र, राम जन्मभूमि की रज, वैष्णो तिलक, धनुष बाण, सरयू नदी का जल, शालिग्राम जी, सिक्का तथा मिष्ठान है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हापुड़ नरेश तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष गाजियाबाद सतपाल प्रधान, राम भक्त अर्जुन पुंडीर, मोहित बंसल, हर्ष शर्मा, परविंदर चौहान आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























