हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री बाला जी मन्दिर के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धन आचार्य जी महाराज द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य महाभोगप्रसाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को भेंट किया।शुक्रवार को सनातन सेवा न्यास के तत्वाधान मे पीठाधीश्वर् श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर् श्री बाला जी धाम हापुड़ व श्री शिवोम मिश्रा जी (संस्थापक/राष्ट्रीय अद्यक्ष सनातन सेवा न्यास) के द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को महाभोग प्रसाद, (स्मृति-चिन्ह एवं अयोध्या जी की पवित्र रज, श्री वैष्णव तिलक, श्री प्रभु श्री राम रूपी शालिग्राम भगवान् जी, सरयू जी का जल, प्रभु श्री राम जी का धनुष, श्री राम सीता तुलसी जी, तांब्र पत्र, चांदी का सिक्का आदि) भेंट किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने खुद को सौभाग्य शाली मानते हुए श्री बालाजी मन्दिर हापुड़ व सनातन सेवा न्यास का आभार मानते हुए श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज व श्री शिवोम् मिश्रा जी का धन्यवाद किया व श्री बाला जी मन्दिर के पीठाधीश्वर् श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज द्वारा हापुड़ श्री बाला जी धाम पधारने का आग्रह स्वीकार कर जल्द हापुड़ पधारने का आश्वाशन दिया तथा आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मन्दिर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अर्जुन पुंडीर, हर्ष शर्मा, मोहित बंसल, करन सेठी आदि उपस्थित रहे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























