
👁 0 views Views
केंद्रीय मंत्री ने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अपने पिता की अस्थियां बृजघाट पर गंगा में विसर्जित की।
बता दें कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन केंद्रीय मंत्री व अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव अपने पिता के स्वर्गवास के उपरांत उनकी अस्थियां लेकर सोमवार को बृजघाट पहुंचे और पूजन-अर्चना के बाद उन्होंने परिवारजनों के साथ अस्थियां गंगा में विसर्जित की।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती व हरेंद्र तेवतिया सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































