सुमित्रा वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ को केंद्रीय मंत्री ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने उद्यमी संजय कृपाल को 24 वें हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट अवार्ड सम्मान में सम्मानित किया गया। संस्था सुमित्रा वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा है। इस अवसर पर संजय कृपाल को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
24वां हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट अवार्ड 21 अगस्त को आयोजित हुआ जिसमें सुमित्रा वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हापुड़ के जाने-माने उद्यमी संजय कृपाल को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुरस्कार से सम्मानित किया।
हैंडिक्राफ़्ट एक्सपोर्ट अवार्ड में सुमित्रा वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में मिला प्रथम पुरस्कार यह पुरस्कार केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा दिया गया बड़े गर्व की बात है कि इस अवार्ड को पाने वाली कंपनी हापुड़ की हैं। यह हम सब के लिए एक बड़ा गर्व का विषय हैं। यह अवार्ड कंपनी के डायरेक्टर संजय कृपाल गर्ग, समीर गर्ग, पूनम दुज़ारी, पवन बंसल, अक्षत गर्ग व शाश्वत गर्ग के द्वारा लिया गया। लगातार रूप से कंपनी को सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश के लिए भी काफी वर्षो से प्रथम स्थान पर अवार्ड मिल रहा हैं। कंपनी और कंपनी के सभी डायरेक्टर्स वास्तव में इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं।

हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























