यूनिफार्म पहनी छात्रा को होटल में दिया जा रहा प्रवेश, कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरोठी रोड पर स्थित एक गैस गोदाम के पास नियम विरुद्ध होटल का संचालन हो रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं को खूब एंट्री दी रही है जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने ओयो होटल पर कई सवाल उठाए हैं। साथ ही छात्रों को प्रवेश देने वाले होटल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हापुड़ की जरौठी रोड पर एक गैस गौदाम के पास ड्रीम होटल स्थित है। मामला सोमवार का है जब स्कूल यूनिफॉर्म में एक छात्रा अपने साथी के साथ होटल में जाती हुई दिखाई दी जिसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने कहा है कि यहां अक्सर छात्र-छात्राओं का आना लगा रहता है। नाबालिगों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में होटल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























