हापुड़ में अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेंगे
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को हापुड़ का परिवहन दफ्तर खोलकर स्कूली वाहनों के फिटनैस हेतु शिविर लगाया गया। इस शिविर में जनपद हापुड़ के करीब 15 स्कूली वाहन फिटनैस के लिए पहुंचे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी परिस्थिति में मानक के विपरीत स्कूली वाहनों के बच्चों का आना जाना न हों। हापुड़ परिवहन विभाग के अफसरों ने शिविर में फिटनैस के लिए पहुंचे वाहनों का स्वयं निरीक्षण किया और देखा कि स्कूली वाहन मानक पूरे कर रहा है अथवा नहीं।
एआरटीओ छवि सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ में 538 स्कूली वाहन है जिनमें करीब 118 स्कूली वाहन ऐसे है जिनकी फिटनैस समाप्त हो गई थी, उनमें से 26 वाहनों ने फिटनैस करा ली है, अन्य वाहनों को नोटिस जारी किए गए है। ऐसे वाहन जिन्होंने नोटिस जारी होने के बाद भी फिटनैस नहीं कराई है, उनके निलम्बन की कार्रवाई की जा रही है और दो वाहनों को निरस्त किया गया है। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि मानक के विपरीत वाहनों को सड़क पर नहीं दौड़ने दिया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























