
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक से मिलेगा लोन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): तहसील हापुड़ के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर कंपनी के वेंडरो के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने निर्देश दिए की योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को बैंक लोन मैं मदद हेतु जिला प्रशासन द्वारा पहल शुरू की गई है अतः योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों के आवेदन कराए जाएं। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना के तहत, घरों को सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगा- मुफ्त बिजली’ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
सब्सिडी: सोलर पैनल लगाने के लिए 60% तक सब्सिडी (2 kW तक) और 40% सब्सिडी (2-3 kW तक)
लो-इंटरेस्ट लोन’ सोलर पैनल लगाने के लिए 7% ब्याज दर पर लोन उपलब्ध
कार्बन उत्सर्जन में कमी’ 720 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में कमी
रोजगार सृजन- सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस में रोजगार के अवसर
योजना के लिए पात्रता’भारत के नागरिक,18 वर्ष से अधिक आ,- घर का मालिक होना आवश्यक
ऑनलाइन आवेदन: pmsuryaghar.gov.in
- आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक होने चाहिए।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012

























