प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वाधन में रचनाकारों ने प्रस्तुत की काव्यमयी रचना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वाधान एक भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित कर जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना कवयित्री राजकुमारी द्वारा बहुत ही सुंदर रूप से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि अशोक गोयल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्दोष जैन लक्ष्य रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में एलके सोनी विनोदी , वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल, व तेलंगाना से कवि विनोद गुण्डाल रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन निर्दोष जैन लक्ष्य ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत कवयित्री रामककुमारी मेरठ ने किया। कवि अशोक गोयल ने प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया की संस्था द्वारा एक पत्रिका
प्रवर्तन नाम से प्रकाशित की जाएगी जिसका विमोचन 13 सितंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा यह स्मारिका एक अद्भुत स्मारिका होगी। स्मारिका में जिन रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित होंगी। उन सभी रचनाकारों को सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा । उसी दिन हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की मुहिम में पैदल मार्च का प्रोग्राम सुबह को होगा। सभी रचनाकारों को इस कार्यक्रम में रचना पाठ करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक रचनाकार कार्यक्रम में पधारे। सभी रचनाकारों की रचनाएं एक से बढ़कर एक थी कार्यक्रम में ज्यादातर रचनाकारों ने भीमराव अंबेडकर पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर पटल को बहुत ऊंचाइयों प्रदान की। कार्यक्रम में कवयित्री रश्मि मिश्रा, संजय जैन सरधना, कवयित्री रामकुमारी, अनूप अंबर, सरोज दूबे, ललित डोभाल, बलराम यादव, राजेश तिवारी मक्खन, खिलेंद्र मिरे, विनोद कुमार पांडेय,जूनियर झनक, रामनिवास तिवारी आशु कवि ,अन्नपूर्णा मालवीया, गोपाल बैरागी मंदसौर, रेणु अग्रवाल उड़ीसा, डॉ सुमन मिश्रा झांसी, कवि निराला पाठक ,रमेश कुमार द्विवेदी चंचल, सुशील कुमार पाठक, वी अरुणा कोलकाता ,निराला पाठकआदि अनेक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से पटल को खूब महकाया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























