अनियंत्रित कार 11 केवी लाइन के खम्बे से टकराई
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की किठौर-हापुड़ रोड पर मंगलवार की दोपहर किठौर की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर 11 केवी की विद्युत लाइन के खम्बे से टकरा गयी। खंबा व कार क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 11 केवी की लाइन टूटकर सड़क पर गिर गयी जिसकी चपेट में आने से कार सवार और राहगीर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय लाइन चल रही थी। गोहरा बिजलीघर पर फोन करके लाइन बंद कराई गई।
जानकारी के अनुसार रोहित निवासी किला जनपद मेरठ अपने परिवार के साथ कार से हापुड़ जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी पत्नी, दो बच्चे और कार चालक था। कार को चालक चला रहा था। गाड़ी जैसे ही थाना बाबूगढ़ के मुदाफरा गोशाला के पास पहुँची तो कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खम्बे से टकरा गई। कार खम्बे से टकराने से खम्बा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया और 11केवी की लाइन सड़क पर गिर गयी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
वही सूचना पर ऊर्जा निगम के गोहरा बिजली घर के अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौके पर पहुँचे। उन्होंने कार सवारों का हाल जाना जिसके बाद तार व खम्बों को दुरुस्त कराया गया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























