UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली भाजपा नेता की भांजी का हापुड़ में जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित टू-नाइट रेस्टोरेंट में पहुंची अनुष्का कर्णवाल का बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। आपको बता दें कि बिजनौर के नूरपुर की रहने वाली अनुष्का कर्णवाल पुत्री नरेश कर्णवाल हापुड़ के भाजपा नेता मनोज कर्णवाल की भांजी है। अनुष्का कर्णवाल ने हाल ही में जारी हुए यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 435 वां स्थान प्राप्त किया है। हापुड़ पहुंचने पर कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ उद्यमियों, चिकित्सको आदि ने अनुष्का को बुके देकर सम्मानित किया। भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने पगड़ी पहनाकर अनुष्का को बधाई दी।
आपको बता दें इसी वर्ष अप्रैल के महीने में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे जिसमें हापुड़ निवासी भाजपा नेता मनोज की भाजी अनुष्का कर्णवाल ने पहले ही बार में परीक्षा उत्तीर्ण कर 435 वीं रैंक हासिल की। हापुड़ पहुंचने पर ढोल के साथ अनुष्का का जोरदार स्वागत हुआ जिन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। अनुष्का की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।
मनोज कर्णवाल ने अपनी भांजी की सफलता पर उन्हें आशीर्वाद दिया। आपको बता दे कि अनुष्का कर्णवाल ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट सेंट मैरी धामपुर से टॉप किया है। ग्रेजुएशन लेडी श्री राम कॉलेज दिल्ली से की और दिल्ली से ही यूपीएससी की कोचिंग लेकर पहले ही बार में परीक्षा को पास कर लिया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व चेयरमैन मालती भारती, पूर्व विधायक गजराज सिंह, नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन के पति श्रीपाल सिंह, सभासद बिरजू, उद्यमी संजय कृपाल, उद्यमी ललित अग्रवाल छावनी वाले, समाज सेवक व व्यापारी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले, विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल नेता, विनीत दीवान, राजीव गर्ग दतियाने वाले, सर्राफ सन्नी जैन, एडवोकेट विशाल अग्रवाल, एडवोकेट चेतन सैनी, समाजसेविका पूनम कर्णवाल, शिवम कर्णवाल, प्रियम कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093
























