हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बुधवार को एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया जिसे राहगीरों ने बाहर निकाल कर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल एक पिकअप गाड़ी परचून का सामान लेकर दिल्ली से हसनपुर जा रही थी जैसे ही पिकअप गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी की नहर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन पिकअप का चालक घायल हो गया। हादसे के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला और जाम खुलवाया।
साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले
🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…
Read more






















