हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ से शादी करने के लिए एक नाबालिक का उसके ताऊ ने ही अपनी पुत्री और दामाद के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसका सगा बड़ा भाई नैमपाल पीड़ित से रंजीत रखता है। आरोपी नैमपाल अपनी पुत्री लवली के अधेड़ देवर दीपक से उसकी पुत्री की शादी कराना चाहता है। नैमपाल 31 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे अपनी पुत्री लवली, दामाद योगेश व लवली के देवर दीपक पीड़िता का अपहरण कर ले गए जिन्हें गांव निवासी दो लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि रूपयों का लालच देकर नैमपाल उसकी नाबालिक पुत्री की शादी लवली के देवर के साथ कर कराने की फिराक में था जिसके बाद पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नैमपाल, उसकी पुत्री लवली, दामाद योगेश व लवली के देवर दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























