हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गुरुद्वारे में चालक की नौकरी करने वाले व्यक्ति और उसके भतीजे से एक करोड रुपए की ठगी करने के मामले में दिल्ली के दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे में जसविंदर सिंह निवासी गांव आलमगीरपुर बढ़ला परीक्षितगढ़ मेरठ चालक की नौकरी करता है। अगस्त 2022 में उसके भतीजे मनजीत सिंह ने उसकी मुलाकात दिल्ली के लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन निवासी विनय राय से कराई थी। विनय राय ने पीड़ित को कनाडा में चालक की नौकरी का झांसा दिया और एक करोड़ रुपए ठग लिए। जसविंदर से 28 लाख रुपए और उसके भतीजे से 72 लाख रुपए लेकर आरोपी रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























