उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को दो गैस सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त










उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को दो गैस सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) हापुड़, समस्त उपजिलाधिकारी, जनपद हापुड़, जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद हापुड़, लीड बैंक मैनेजर, हापुड़, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, हापुड़, समस्त पूर्ति निरीक्षक, हापुड, समस्त विक्रय अधिकारी, 1OCL, BPCL & HPCL, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक बाट माप, हापुड़ उपस्थित हुए।
बैठक में विक्रय अधिकारी / नोडल अधिकारी, उज्ज्वला योजना द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 71530 उज्ज्वला गैस कनेक्शन लाभार्थी है, जिनमें से 22223 लाभार्थियों के आधार कार्ड बैंक खाते से सीड है। सर्वप्रथम ऐसे लाभार्थियों, जिनके आधार सीड है, को उक्त योजना के प्रथम चरण (नवम्बर से दिसम्बर 2023 तक) 01 सिलेण्डर एवं दूसरे चरण में (जनवरी से मार्च, 2024 तक) 01 सिलेण्डर, कुल 02 निःशुल्क गैस सिलेण्डरों से लाभान्वित किया जाना है। इन लाभार्थियों को गैस की निर्धारित धनराशि का भुगतान स्वयं करना होगा, जिसके उपरान्त उक्त धनराशि का रिफण्ड 03 से 04 दिनों के भीतर उनके आधार प्रमाणित खातों में ऑयल कम्पनी द्वारा अन्तरित किया जाएगा। ऐसे उज्ज्वला लाभार्थी जिनके आधार सीड नहीं है, गैस एजेन्सी पर सम्पर्क कर अपने बैंक खातों में आधार सीड कराते हुए उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम चरण हेतु चयनित 22223 लाभार्थियों को गैस एजेन्सी के माध्यम से एसएमएस के माध्यम से उक्त योजना के लाभ से अवगत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा विक्रय अधिकारी / नोडल अधिकारी, उज्ज्वला योजना को आदेशित किया गया कि उक्त योजना की प्रगति से साप्ताहिक रूप से अवगत करायेंगे। इसी के साथ समस्त तहसील / नगरपालिका / ब्लॉक, समस्त गैस एजेन्सी उक्त योजना के प्रचार-प्रसार हेतु अपने-अपने प्रतिष्ठान / गोदामों पर फ्लैक्सी / बैनर आदि के माध्यम से उज्ज्वला लाभार्थियों को अवगत करायेंगे।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
error: Content is protected !!