हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ मार्ग पर गांव लोधीपुर के पास गुरुवार की दोपहर एक चलती स्कूल बस का टायर अचानक निकल गया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। उसके बाद चालक व परिचालक ने टायर बदलकर बच्चों को घर छोड़ा।
छुट्टी होने के बाद मिनी बस से बच्चे अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बस मेरठ मार्ग पर गांव लोधीपुर के पास पहुंची तो अचानक बस के पिछले पहिए की बेल्ट टूट गई जिससे टायर निकल गया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोका। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारा और चालक ने घटना के संबंध में स्कूल प्रबंधन को मामले से अवगत कराया। लगभग 30 मिनट बाद टायर को ठीक कराकर उसी बस से बच्चों को भेजा गया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























