हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा स्नान के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. अलग-अलग जगह से गंगा स्नान के लिए पहुंचे दो श्रद्धालु अचानक गंगा के गहरे जल में चले गए और डूबने लगे जिसके बाद मौके पर मौजूद नाव चलाने वाले नाविको ने जब यह नजारा देखा डूबते युवकों को बचाने के दौड़ पड़े. कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को सकुशल बचा लिया गया जबकि दूसरा गंगा जी में लापता हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की गई जिसके बाद गंगा से युवक का शव बरामद हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा घाटों पर गहरे जल में जाने के कारण आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. वहीं स्थानीय लोग बृजघाट स्थित गंगा में स्थाई बैरीकेटिंग न होने को भी हादसों की वजह बता रहे हैं.




























