ढाई लाख की आतिशबाजी सहित दो वाहन सीज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आतिशबाजी की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपए की आतिशबाजी और दो वाहन बरामद किए है।
पुलिस की सख्ती के बावजूद आतिशबाजी की तस्करी थामे से नहीं थम रही है।यह पटाखों की तस्करी गंगा पार इलाके से अधिक मुनाफा कमाने उद्देश्य से की जा रही है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध पटाखों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार , जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे व घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी (मिनी ट्रक) व बुलेरो पिकअप बरामद की है।पटाखों की कीमत ढाई लाख रुपए है जो बीस पेटी में छिपाकर लाई जा रही थी।आरोपी बाबूगढ के गांव भडंगपुर का चेतन कुमार शर्मा व ग्राम खगोई का फरमुददीन है।पुलिस ने दोनो कोशजेल भेजा है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540






























