
👁 6 views Views
नकल करते दो छात्र पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में संचालित वार्षिक और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में मंगलवार को दो अभ्यर्थी पर्चियों से नकल करते हुए पकड़े गए। इसके बाद दोनों ही छात्रों की कॉपियों को सील कर यूनिवर्सिटी को सूचना दे दी गई है। आंतरिक उड़न दस्ते ने दोनों नकलचियों को पकड़ा।
दोनों पालियों में 1,855 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 122 अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा को सीसीटीवी की निगरानी में कराया गया। साथ ही उड़न दस्ते से भी निगरानी की गई। नकल करते हुए पकड़े गए छात्रों की सूचना यूनिवर्सिटी को दी गई है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















