हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ गेट चौकी के मोहल्ला किला कोना में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लात घूसों की बरसात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शुरू कर दी. इस बीच जमकर गाली-गलौज भी हुआ. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उसके हाथ पर खौलता हुआ तेल डाल दिया जिससे उसका हाथ झुलस गया.
युवक का कहना है कि जब वह दुकानदार से सामान लेने के लिए गया तो मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और विवाद शुरू हो गया. इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते लात घूँसे चलने लगे. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं.























