हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी रोड पर गुरुवार की शाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मारपिटाई का रूप ले लिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने भी हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि दो कुम्हारों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई जिसने विवाद का रूप ले लिया. विवाद में महिला भी कूद पड़ी. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसों की बरसात की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मटके भी फोड़े गए. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















