
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड की दो सड़कों के निर्माण के लिए 147.71 लाख रुपए स्वीकृत किए है।ये सड़क है,हापुड़ के छपकौली जूनियर हाई स्कूल मार्ग से 57 नूरपुर काकोडी मार्ग तक अवशेष भाग मिक्सिंग लिंग का कार्य (अनुमानित लागत लगभग 62 लाख 68 हजार रुपए) तथा बुलंदशहर रोड मार्ग से गिरधरपुर तुमरैल नान मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य (अनुमानित लागत लगभग 85 लाख 3 हजार रुपए) कार्य है।बता दे कि हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने इन सडको के निर्माण हेतु सूबे के मुख्य मंत्री से गुहार लगाई थी जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है और विधायक ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।























