👁 0 views Views
दो ईरिक्शा चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दो ईरिक्शा चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई ईरिक्शा बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद की है।आरोपी गांव दौताई का शावेज व सिम्भावली के गांव सैना का दानिश है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























