
👁 0 views Views
कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में गुरुवार को गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
दौलतपुर ठीकरी रजवाहे के पास हुए सड़क हादसे में करन जट्ट निवासी चेतन पुत्र प्रेमपाल और उसके दोस्त शिवम पाल पुत्र विजेंद्र पाल घायल हो गए। दोनों युवक अपनी ड्यूटी के लिए नोएडा जा रहे थे। तभी सामने से आई गाड़ी से उनकी भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731






























