जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने












जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में बुधवार की सुबह एक परिवार के दो दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मामले की जांच में जुट गए हैं। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाबूगढ़ में हुए विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है जब गांव बाबूगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शिवा ढाबे के पास की है जहां 8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को हुए इस विवाद के दौरान पथराव के बाद लोहे की रोड और लाठी-डंडे निकल आए जिसमें देवेश गंभीर रूप से घायल हो गया जो आईसीयू में भर्ती है। वहीं नितेश व ऋतिक पुत्रगण संजीव भी इस दौरान घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*गढ़: ड्रोन शो देखने के लिए उमड़े लाखों लोग*

*जनपद हापुड़ की पल-पल की अपडेट पाने के लिए जुड़े ग्रुप से*

https://chat.whatsapp.com/J32x3pjtu1wEPPSUl4Ryf1

TEAM *EHapurNews*

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!