हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक देशी तमंचा व दो-दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस रामलीला ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी कि दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीव नगर का विशाल व संजय है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।























