जीएसटी चोरी में सहायक बने दो सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक एकाउंट में जीएसटी से बचने के लिए कारोबार के रुपए का लेनदेन करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी जनपद बागपत के थाना छपरोली के गांव फुरड़ी का राजन, व जनपद सहारनपुर के गांव अम्बेटा मोहन का शुएब है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि हम दोनों राजीव निवासी यश बैंक मालवीय नगर नई दिल्ली के लिए काम करते है। जो हमें एक बैंक खाता खुलवाने के बदले 25 हजार रुपए देता है। हम उनमें से दस हजार रुपए खाता खुलवाने वाले व्यक्ति को देते है। राजीव इन खातों में जीएसटी चोरी के पैसों का लेनदेन करता है। पुलिस राजीव की तलाश कर रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























