पुलिस मुठभेड़ में विद्युत तार चोर गैग के दो सदस्य दबोचे
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड के दौरान दो शातिर बदमाशो को धर दबोचा।पुलिस द्वारा असौड़ा धनौरा मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी कि बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग खडे हुए।इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश मे चैकिंग कर रही थी कि आपराधिक घटना करने की फिराक में घूम रहे दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, अवैध चाकू, तार कटर, लोहे की रॉड, फर्जी नम्बर प्लेट लगा छोटा हाथी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश खुशनूर उर्फ खुशनूद निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर जनपद मेरठ में लूट, विधुत अधिनियम, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।दूसरा बदमाश थाना मुडाली के गांव मुरलीधर पुर का दीपक है।पुलिस ने दोनो बदमाशो को जेल भेज दिया है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

































