हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त हो चुकी है जबकि एक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। एक मामला पिलखुवा का है तो एक हापुड़ देहात से जुड़ा है।
पिलखुवा में रेलवे रोड स्थित फाटक के पास 80 वर्षीय पहलाद सिंह निवासी मोहल्ला मंडी शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए गया था। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पिलखुवा रेलवे स्टेशन जीआरपी चौकी प्रभारी ब्रज सिंह के अनुसार मृतक की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं रात करीब 10:00 बजे एक युवक शटल ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि युवक हापुड़ और हाफिजपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर दिल्ली बुलंदशहर के बीच चलने वाली शटल ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























