हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक कार और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस में सवार चालक और ईएमटी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस छपकोली में मरीज छोड़कर आ रही थी। जैसे ही बछलौता मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि एंबुलेंस पर सवार ईएमटी प्रशांत यादव और पायलट से तनुज सिंह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कार का चालक मौके से फरार हो गया जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811































