हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की गढ़-हापुड़ रोड पर स्थित शाहपुर मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और बाइक के बीच हुए हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया जिन्हें पुलिस ने शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय वैष्णवी पुत्री सोनू निवासी गांव खिंलवाई गढ़मुक्तेश्वर स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन उसकी बस निकल गई। ऐसे में गांव के ही रहने वाले 65 वर्षीय महेश त्यागी पुत्र बूंदी सिंह त्यागी मौके पर पहुंचे जिन्होंने छात्रा वैष्णवी से उसे स्कूल छोड़ने के लिए कहा। वैष्णवी महेश त्यागी के साथ बाइक पर सवार हो गई। जैसे ही बाइक शाहपुर मोड़ पर पहुंची तो ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वैष्णवी और महेश त्यागी की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























