👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 मवेशी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक बकरा व दो बकरी, 7 वाट (50-50 कि0ग्रा0), 6550 रुपये नगद व अवैध असलहा एवं घटना करने में प्रयुक्त कार बरामद की है।आरोपी थाना मसूरी के गांव निडोरी का साहिल,फरहत व परवेज,धौलाना का शहजाद तथा ढबारसी का मौ.आदिल हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।





























