हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में रेलवे बोर्ड ने एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है जिससे रेल यात्रियों का सफर थोड़ा आसान हो सके। ट्रेन संख्या 14207 मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक के लिए एक स्लीपर अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं वापसी में आने वाली ट्रेन संख्या 14208 दिल्ली मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक के लिए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
इस प्रकार ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक के लिए एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14206 दिल्ली अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक के लिए अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
































