हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग के आए दिन नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब एक और ताजा मामला सामने आया है जहां बिजली विभाग के दो कर्मियों ने एक रेस्टोरेंट संचालक से मिलकर बिना मीटर के ही फर्जी मीटर लगा दिया। जी हां इस संबंध में रेस्टोरेंट संचालक और दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि धीरखेड़ा ग्रामीण बिजली घर से जुड़े गांव ट्याला में राजाराम नाम रेस्टोरेंट बना है। आरोप है कि संचालक राजाराम और विभाग के दो कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना कनेक्शन की स्वीकृति के ही रेस्टोरेंट परिसर में फर्जी तरीके से मीटर लगा दिया गया। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने रेस्टोरेंट्स संचालक राजाराम और दोनों कर्मचारी दुष्यंत और सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342































