👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मार पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी संजय कुमार का आरोप है कि मोहल्ले के ही अंकित, अनुज और शैंकी से उसकी 21 सितंबर को कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान अंकित, अनुज और शैंकी ने संजय के साथ मार पिटाई की और सिर पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हे देख आरोपित भाग खड़े हुए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333























