👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में अवैध रूप से मिट्टी का भराव कर रहे दो डंपरों को एसडीएम ने पकड़ लिया और गढ़ पुलिस के हवाले कर सीज करने के आदेश दिए जिससे अवैध खनन माफियाओं में खलबली मची है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अवैध रूप से खनन कर मिट्टी भराव करने की सूचना मिली थी जिसके बाद एसडीएम अपनी टीम के साथ गांव अठसैनी में पहुंचे जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे छापा मारा और मिट्टी का अवैध रूप से भराव कर रहे हैं दोनों डंपरों को एसडीएम ने पकड़ लिया और कोतवाली भेज दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























