👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ऐसे में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र में तहसीलदार विवेक भदौरिया ने दो डंपर को सीज कर दिया। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त डंपरों के चालक भाग खड़े हुए।
तहसीलदार विवेक भदोरिया का कहना है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा और पसवाड़ा के जंगलों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। ऐसे में राजस्व विभाग और बहादुरगढ़ पुलिस ने छापामारी करते हुए दो स्थानों पर कार्रवाई की जहां दो डंपरों को सीज कर दिया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*



























