👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौराहा स्थित रेलवे फाटक पर मंगलवार को दो दिव्यांगों के बीच में हाथापाई हुई। आपको बताते चलें कि गढमुक्तेश्वर के स्याना चौराहे स्थित रेलवे फाटक पर एक दिव्यांग फाटक लगने के दौरान भिक्षा मांगता है लेकिन जब वह भिक्षा मांग रहा था उसी दौरान वहां दूसरा दिव्यांग न जाने कहां से आ गया और भिक्षुक दिव्यांग ने उस पर अपनी छड़ी से हमला कर दिया। फिर हुआ ये कि दोनों आपस में भिड़ गए। राहगीरों ने दोनों का बीच-बचाव करा दिया गया। घटना की सूचना पर चोराहे पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया।






























