👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के अंतर्गत हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के अनुसार करनपुर जट गेट के सामने दो वाहनों की भिड़ंत हो गई जिस कारण कासंगंज के विकास की मौत हो गई। दूसरा हादसा देहरा की झाल पर हुआ, जहां एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण शेखपुर खिचरा के सलमान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




























