पिलखुवा के अलग-अलग क्षेत्रों में मिली दो लाशें
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में मिली दो लाशों से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
पिलखुवा के मोहल्ला अचपलगढ़ी में सड़क किनारे सोमवार की सुबह क्षेत्रवासियों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पुलिस को सूचना मिली कि सिखेड़ा में भी एक शव बम्बे में बेहकर आया है जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बम्बे से शव को निकाल कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























