
GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंडलीय उपनिदेशक (पं) मेरठ मंडल, के कुशल निर्देशन में जनपद हापुड़ के विकासखंड हापुड़ के सभागार में प्रधान एवं सचिवके ई ग्राम स्वराज GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी शिवम पांडे जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों जिसमें ई ग्राम स्वराज सिस्टम में GEM पोर्टल का प्रयोग पंजीकरण प्राइमरी यूजर बिडिंग प्रोक्योरमेंट सावधानी आईसीडी कोड जिम पोर्टल से संबंधित किसी कार्य अथवा प्रक्रिया के लिए किसी व्यक्ति को भुगतान एवं पोर्टल पर सावधानी, बैंकिंग ऑनलाइन सेवाएं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन सुरक्षा,जीपीडीपी, बजट की योजना एवं विभाग से संबंधित वेब पोर्टल जैसे ई ग्राम स्वराज, पीएफएमएस, मेरी पंचायत एप एवं पंचायत गेटवे पोर्टल जैसों विषयों पर मास्टर ट्रेनर पिंकी शर्मा एवं वरिष्ठ फैकल्टी डॉ दीपक सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया I
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)




























