इंद्रप्रस्थ में दो दिवसीय कम्युनिटी वर्कशॉप का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जरोठी रोड पर स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में दो दिवसीय कम्युनिटी वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कम्युनिटी वर्कशॉप में पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को जागरूक किया और पर्यावरण बचाने की दिशा में एक कदम आगे आकर अन्य को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
संस्था के B.Ed कोर्स के छात्रों ने कम्युनिटी वर्कशॉप के प्रथम दिन पर्यावरण रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और बताया कि पर्यावरण का जिंदगी में कितना महत्व है? अगले दिन शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों ने जगह-जगह पौधारोपण व वृक्षारोपण किया और प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर नुक्कड़-नाटक का आयोजन भी किया गया जिसके माध्यम से लोगों को बताया गया कि पेड़ हमें आक्सीजन, फल, छाया आदि प्रदान करते हैं। इनके बिना मनुष्य का जीवन असंभव है। इस अवसर पर विपिन गुप्ता, सतीराम सिंह, भारती गुप्ता, मंजू सिंह, डॉक्टर अंशु शर्मा, विनीता शर्मा, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र उपस्थित रहे।
































