👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, बाइक व 70 किलो बिजली का तार बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस परतापुर रोड तिराहे पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस ने दबोच लिए। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक, 70 किलो बिजली तार, 2 तमंचे, तीन कारतूस बरामद किए है। आरोपी गांव अतरौली गाजियाबाद का गौरव तोमर व खेड़ा का मुनेश तोमर है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।































