👁 0 views Views
पिलखुआ में मिले दो बालश्रमिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में बालश्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने पिलखुआ में आटो रिपेयरिंग शाप पर काम कर रहे दो बाल श्रम को मुक्त कराया। थाना एएचटीयू, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम हेतु जनपद में अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना पिलखुवा क्षेत्र में आटो रिपेयरिंग दुकानों पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। टीम दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483





























