हापुड़ में मिले दो बाल श्रमिक
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में थाना एएचटीयू, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है और प्रतिष्ठानों पर कार्यरत बालश्रम को मुक्त कराया जा रहा है।अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की जा रही है।हापुड में शुक्रवार को चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में इकबाल किराना स्टोर सहित दो दुकानों की चैकिंग की गई जिन पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है।टीम दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम ने चेतावनी दी है कि यह अभियान जारी रहेगा।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























